Showing posts with label moon. Show all posts
Showing posts with label moon. Show all posts

चँदा मामा खिले गगन में

चँदा मामा खिले गगन में
रँग बिरँगे फूल चमन में
टिम-टिमाते नभ में तारे
लगते मुझको प्यारे-प्यारे

चंदा मामा

चंदा मामा नील गगन में,
जब देखो हँसते रहते हैं।
चमचम चमचम वह तम हरते,
हरदम चलते ही रहते हैं।
कभी नहीं वह रुकते पलभर,
जब मिलते हैं हमसे हँसकर।
हँसो-हँसाओ सदा रहो खुश,
यह संदेश दिया करते हैं।
चंदा मामा नील गगन में,
जब देखो हँसते रहते हैं।