Showing posts with label sun. Show all posts
Showing posts with label sun. Show all posts

सवेरा हो गया देखो

सवेरा हो गया देखो
अँधेरा खो गया देखो
सुनहली धूप आई है
नयी हर बात लायी है
नया दिन फिर उजाले से
धारा को धो गया देखो - सवेरा हो गया देखो
ये पंछी क्या चाहते है
नए कुछ गीत गाते है
जो आलस था भरा तन में
कही जा खो गया देखो - सवेरा हो गया देखो
कही पर डाल हिलती है
हवा फूलो से मिलती है
उठो, आँगन में खुशियाँ आज
सूरज हो गया देखो - सवेरा हो गया देखो