बोलो किसने...

किसने इसको पत्थर मारा - किसने तोड़ा पैर
बेचारे मेंढक से माना - किसने ऐसा बैर
नहीं उछल पाता है अब वह - फिर भी गाता गीत
गाते-गाते आधा घंटा - इसे गया है बीत
पीला-पीला रंग-रंगीला - यह है नन्हीं जान
बैठा है सीना ऊँचा कर - देखो इसकी शान।

0 comments: